पटियाला। बिजली मुलाजिमों का काफी समय से चल रहा संघर्ष रंग लाया है। पावरकॉम मैनेजमेंट ने एक दिसंबर 2021 से मिले तनख्वाह स्केलों के मुताबिक बिजली मुलाजिमों के पे बैंड में वृद्धि कर दी है। इस फैसले से हजारों बिजली मुलाजिमों को वित्तीय लाभ होगा। इसके तुरंत बाद पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम ने बैठक करके आगे होने वाले आंदोलन के कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।
मुलाजिम नेता कर्मचंद भारद्वाज, कुलदीप सिंह खन्ना ने मैनेजमेंट के फैसले पर खुशी जताते कहा कि मुलाजिमों की अन्य मांगें भी पूरी की जानी चाहिएं। उन्होंने पावरकॉम मैनेजमेंट व पंजाब सरकार से मांग की है कि 27 नवंबर 2021 को हुई बैठक के फैसले लागू किए जाएं। इसके तहत बिजली कर्मियों का छुट्टी का समय रेगुलराइज किया जाए। मुलाजिमों व पेंशनरों की नवंबर महीने की तनख्वाह तुरंत जारी की जाए। मांग पत्र अनुसार बकाया मांगों का फौरी बैठक करके हल किया जाए। इस दौरान चेतावनी दी गई कि अगर मैनेजमेंट ने पांच दिसंबर तक उक्त मांगों का हल न किया, तो ज्वाइंट फोरम को छह दिसंबर से दोबारा संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।