फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग स्टाफ के घेराव की सूचना मिलते ही मंत्री ने रद किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। सरकारी राजिंदरा अस्पताल की पार्किंग के उद्घाटन समागम में मेडिकल शिक्षा और खोज मंत्री डा. राजकुमार के पहुंचने पर आउटसोर्स नर्सिंग स्टाफ की ओर से उनके घेराव का ऐलान किया गया था। शुक्रवार को उद्घाटन कार्यक्रम से कुछ समय पहले ही जैसे ही प्रशासन को घेराव बारे पता चला तो उन्होंने समागम को रद कर दिया गया। इससे भड़के नर्सिंग स्टाफ ने अस्पताल के बाहर पटियाला संगरूर रोड जाम करके धरना लगा दिया। इस मौके किसानों ने भी प्रदर्शनकारियों का साथ दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर किसान नेता अवतार सिंह कौरजीवाला ने बताया कि यह आउटसोर्स नर्सिंग स्टाफ वही है, जिसे पंजाब सरकार ने कोरोना काल में भरती किया था। इस स्टाफ को 30 सितंबर को नौकरी से निकाल दिया गया है। यह इन मुलाजिमों के साथ धक्का है, क्योंकि इन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना के मरीजों की मेहनत साथ सेवा की है। इसलिए पंजाब सरकार को नर्सिंग स्टाफ की सेवाओं को ध्यान में रखते हुए इनको तुरंत नियुक्ति पत्र जारी करने चाहिए। पंजाब सरकार इनकी सेवाओं को नजरअंदाज कर रही है। जिसे और सहन नहीं किया जाएगा। किसानों द्वारा हर हाल में इन आउटसोर्स नर्सिंग स्टाफ का साथ दिया जाएगा। इस मौके पर धरनाकारियों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि अगर जल्द उनको नियुक्ति पत्र जारी न किए गए तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें