फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला : सीएमओ ने माना, जांच में आया एसएमओ की सांसों से आ रही थी शराब की गंध

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। आम आदमी पार्टी के शुतराणा हलके से विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर की ओर से की गई रेड दौरान नशे में पकड़े पातड़ां के सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल अफसर (एसएमओ) डा. राजेश कुमार के खिलाफ हुई जांच में साफ हो गया है कि उनकी सांसों से शराब की गंध आ रही थी। जिले के सिविल सर्जन डा. प्रिंस सोढ़ी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एसएमओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बनाकर डायेक्टर हेल्थ को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि हालांकि खून की जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है। गौरतलब है कि रेड के दौरान मौके से एक बोतल में शराब भी बरामद की गई थी। सिविल सर्जन ने साफ किया है कि उनके चार्ज संभालने के बाद से अभी तक पातड़ां अस्पताल के एसएमओ के खिलाफ एक भी शिकायत नहीं आई थी। अन्यथा अब तक कार्रवाई कर दी जाती।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को जब विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने पातड़ां अस्पताल में रेड की तो वहां एसएमओ डा. राजेश कुमार को शराब के नशे में पकड़ा गया। इस मौके पर कुछ महिलाओं ने विधायक के पास अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डाक्टर की ओर से इस्तेमाल की गई भद्दी शब्दावली की शिकायत की थी। जिस पर विधायक ने डाक्टर को अपना व्यवहार सुधारने की सख्त चेतावनी दी थी।
रिटायरमेंट के नजदीक हैं एसएमओ
विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर की रेड में शराब के नशे में पकड़े एसएमओ डा. राजेश कुमार 31 मार्च को रिटायर होने जा रहे हैं। उससे पहले ही यह कांड हो गया। बताया जा रहा है कि इलाके के लोगों ने नए बने विधायक कुलवंत सिंह के पास एसएमओ के अकसर ड्यूटी पर शराब के नशे में होने संबंधी शिकायतें की थीं। जिसके आधार पर उन्होंने रेड की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें