फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेताओं के पहुंचने पर माहौल गरमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार जग्गा की सुरक्षा में लगाई पैरामिलिट्री फोर्स
विज्ञापन

किसान नेताओं के मिनी सेक्रेटेरियट पहुंचने पर माहौल गरमाया
संवाद न्यूज एजेंसी
राजपुरा। हलका राजपुरा में उस समय माहौल गरमा गया, जब भाजपा प्रत्याशी जगदीश जग्गा नामजदगी फार्म भरने पहुंचे तो मिनी सेक्रेटेरियट में पहले से मौजूद किसानों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान भाजपा समर्थकों ने संतुलन बनाए रखा व इलेक्शन कमीशन की गाइडलाइन का पालन किया। प्रशासन ने भी माहौल गरमाता देख वहां पैरामिलिट्री फोर्स लगवा दी। फोर्स के जवान पहुंचते ही अपनी अपनी पोजीशन में तैनात हो गए। इस दौरान जगदीश जग्गा जब अपना नामजदगी फार्म भरकर मिनी सेक्रेटेरियट से बाहर निकले तो उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान बोलना शुरू किया तो मौजूद किसानों ने फिर नारेबाजी शुरू कर दी। जग्गा ने कहा कि उन्हें लोगों का भारी जनसमर्थन मिल रहा है। वहीं किसानों ने कहा कि उनका यह प्रदर्शन किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि भाजपा सरकार के खिलाफ था, जिसने अभी तक लखीमपुर खीरी के दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

फोटो31पीटीएल02,02बी,02सी- किसान जत्थेबंदियां प्रदर्शन करते हुए, जगदीश जग्गा के समर्थक बाहर निकल कर जय श्रीराम के नारे लगाते व भारी संख्या में तैनात पैरामिल्ट्री फ़ोर्स अपनी पोजीशन लेते हुए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें