पटियाला की थापर यूनिवर्सिटी के अधिकारी वीडियोकान टेलीकाम के साथ एमओयू साइन करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
थापर यूनिवर्सिटी में एडवांस्ड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी में लैब की स्थापना होगी। इस संबंधी थापर यूनिवर्सिटी और वीडियोकॉन टेलिकॉम के बीच एमओयू साइन किया गया है। यह एडवांस्ड कम्युनिकेशन लैब पूरी तरह से आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस होगी। वीडियोकॉन टेलीकॉम की ओर से लैब में उपकरणों के लिए 25 लाख रुपये दिए जाएंगे। एमओयू साइन करने के मौके पर डिप्टी डायरेक्टर डा. आरएस कलेर, डा. अजय बातिश, डा. राजेश खन्ना, डा. सुरभि शर्मा, पीएस जौली आदि रहे।
डा. आरएस कलेर ने कहा कि इस लैब की स्थापना से यूनिवर्सिटी फैकल्टी की टेक्निकल स्किल्स में सुधार होगा। साथ ही स्टूडेंट्स को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट ट्रेनिंग मिल सकेगी। वीडियोकॉन टेलिकॉम और कनेक्ट ब्रॉडबैंड के एडिशनल वाइस प्रेसीडेंट कमल गुलाटी ने कहा कि इस लैब की स्थापना से फैकल्टी व स्टूडेंट्स दोनों को ही लाभ होगा। थापर यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर एवं प्रिंसिपल कोआर्डिनेटर डा. सुरभि शर्मा ने कहा कि इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स भविष्य में टेक्नोलॉजी के ड्राइवर्स होने जा रहे हैं।