फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालेरकोटला स्कूल ने जीती ओवरऑल ट्राफी

Sat, 15 Oct 2016 02:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
सुनाम के सूरजकुंड सर्वहितकारी विद्या मंदिर में ज्ञान विज्ञान मेले का जायजा लेते मेहमान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूरजकुंड सर्वहितकारी विद्या मंदिर में ज्ञान विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें 10 स्कूलों के 110 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर एक सौ माडल प्रदर्शित करके वर्तमान दौर की कई गंभीर चुनौतियों की तरफ लोगों का ध्यान खींचा। बढ़ रहे प्रदूषण, पानी के दुरुपयोग, एनर्जी की बचत आदि विषय पर छात्रों ने माडल के जरिए अपनी सोच व्यक्त की। 
विज्ञापन


डिप्टी डीईओ तरसेम सिंह मुख्य मेहमान तथा जगतार सिंह विशेष मेहमान के रूप में शामिल हुए। मालेरकोटला के सर्वहिताकारी स्कूल ने ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा जमाया। बाल वर्ग में सुनाम व बरनाला स्कूलों के छात्रों ने जीत हासिल की। किशोर वर्ग में संगरूर, धनौला व मालेरकोटला की टीमें विजयी रहीं। सब विजयी टीमों को इनाम बांटे गए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें