फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘खेलों को कैरियर के तौर पर चुनें खिलाड़ी’

Fri, 14 Oct 2016 03:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला के मुल्तानी मल मोदी कालेज में पंजाबी यूनिवर्सिटी इंटर कालेज बाक्सिंग (पुरुष) चैंपियनशिप में हिस्सा लेते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुल्तानी मल मोदी कालेज में पंजाबी यूनिवर्सिटी इंटर कालेज बाक्सिंग (पुरुष) चैंपियनशिप शुरू हो गई। उद्घाटन के मौके पर विशेष तौर से जिला खेल अधिकारी योगराज पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेलों को अपने कैरियर के तौर पर चुनना आज के समय की एक बड़ी जरूरत है। ऐसा करके जहां खिलाड़ी अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं, वहीं अपने राज्य व देश का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


कालेज प्रिंसिपल डा. खुशविंदर कुमार ने चैंपियनशिप में शामिल हुए विभिन्न कालेजों के खेल अधिकारियों व खिलाड़ियों का अपने कालेज में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में पूरी खेल भावना के साथ भाग लेते हुए बढ़िया खेल का प्रदर्शन करेंगे। 

कालेज के डीन स्पोर्ट्स डा. गुरदीप सिंह संधू ने बताया कि इस चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गों की 32 टीमों के 125 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले 15 अक्तूबर को होंगे। इस मौके पर खिलाड़ियों को पुरस्कार देने के लिए पीयू की डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. गुरदीप कौर पहुंचेंगी। कार्यक्रम मौके कालेज के खेल विभाग के हेड प्रोफेसर निशान सिंह, प्रोफेसर मनदीप कौर, प्रोफेसर हरनीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

   
सदीश, हिमांशु, गुरजिंदर और अमनदीप सेमीफाइनल में
पटियाला। 49 किलो भारवर्ग में लाइट फ्लाई मुकाबले में मेजबान मोदी कालेज के सदीश कुमार, पब्लिक कालेज समाना के हिमांशु, मस्तुआना कालेज के गुरजिंदर सिंह और तलवंडी साबो कालेज के अमनदीप सिंह ने अपने-अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसी तरह से 52 किलो भारवर्ग में फ्लाई मुकाबले में तलवंडी साबो कालेज के लखविंदर सिंह, मोदी कालेज के अजीतपाल सिंह, पब्लिक कालेज समाना के जतिंदर और जीआरपी संगरूर के विजय कुमार ने भी अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें