फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहसबाजी से रोका तो सिपाही की छाती में मुक्का मारा, वर्दी भी फाड़ दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। थाना पातड़ां में दी गई अर्जी के संबंध में पता करने पहुंचे युवक ने पहले वहां मौजूद पुलिस मुलाजिमों के साथ बहसबाजी की। रोकने पर सिपाही की छाती में मुक्का मारा व उसकी वर्दी फाड़ दी। साथ ही धमकियां भी देने लगा। पुलिस ने इस केस में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

थाना पातड़ां के सिपाही कुलदीप सिंह ने बयान दिया है कि वह थाना पातड़ां में बतौर सहायक मुंशी काम करता है। दो जून को आरोपी परविंदर सिंह निवासी नवा गांव जिला संगरूर हाल निवासी चंदोड़ कलां जिला फतेहाबाद (हरियाणा) थाने में पहले दी गई अर्जी के संबंध में पता करने आया। पहले आरोपी थाने के गेट पर संतरी भगवान सिंह के साथ बहसबाजी करने लगा। बाद में सिपाही कुलदीप सिंह के पास आकर बैठे हवलदार कश्मीर सिंह के साथ बहस करने लग गया। जब सिपाही कुलदीप सिंह ने उसे ऐसा करने से रोका, तो आरोपी ने उसकी छाती में मुक्का मारा। जब सिपाही ने आरोपी को पीछे हटाने की कोशिश की, तो उसने सिपाही पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी ने सिपाही की पेंट की जेब में हाथ डालकर उसकी पेंट फाड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें