फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 शादियां करा चुकी है लुटेरी दुल्हन हरप्रीत कौर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की एक महिला की शिकायत पर पटियाला पुलिस ने जिस लुटेरी दुल्हन हरप्रीत कौर निवासी सुनाम व उसके गैंग का हाल ही में भंडाफोड़ किया था। अब जांच में सामने आया है कि यह लुटेरी दुल्हन 11 शादियां कर चुकी है। हरियाणा के अलावा और कहां-कहां शादियों के लिए युवकों को फंसाया, इस बारे में फिलहाल पुलिस पता लगा रही है। यह खुलासा गैंग की गिरफ्तार मेंबर गीता रानी निवासी बहादुरगढ़ जिला पटियाला से रिमांड दौरान पूछताछ में हुआ है।
विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया है कि गीता रानी गैंग के लिए बिचौलन का काम करती थी। गीता रानी गैंग की लुटेरी दुल्हन से शादी कराने के लिए जिस भी युवक को फंसाती थी, उससे 15 से 20 हजार रुपये तक की कमीशन ले लेती थी। शादी के बाद लुटेरी दुल्हन कुछ दिन ससुराल घर रहने के बाद वहां से नकदी व गहने लेकर फरार हो जाती थी। फिलहाल इस गैंग की मुख्य सदस्य लुटेरी दुल्हन और दो अन्य सदस्य विजय कपूर निवासी कैथल हरियाणा और रणबीर सिंह निवासी नाभा पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
बिचौलन गीता रानी ने बताया है कि वह एक गरीब घर की लड़की हरप्रीत कौर से उसकी शादी करा देगी। लेकिन इसके लिए तीन लाख रुपये परिवार को देने होंगे। पैसे भी दे दिए, लेकिन बाद में कोरोना का बहाना बनाकर गैंग ने हरप्रीत कौर को बिना शादी लड़के के साथ उसके घर भेज दिया। कुछ दिन रहने बाद लुटेरी दुल्हन वहां से कैश व गहने लेकर चली गई और फिर नहीं लौटी। बाद में झूठे केस में फंसाने की धमकियां भी दीं। गौरतलब है कि पटियाला के थाना जुल्कां पुलिस के बाद हाल ही में थाना सदर पुलिस ने भी एक लुटेरी दुल्हन व उसके गैंग का पर्दाफाश किया था। इस गैंग का उस समय पर्दाफाश हुआ जब हरियाणा के गांव खरौड़ी थाना चीका की रहने वाली कमला देवी ने पुलिस पास शिकायत दी कि उसके बेटे देव सिंह की शादी नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें