फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल पटियाला में करेंगे ध्वजारोहण, सीएम लुधियाना में फहराएंगे तिरंगा

Thu, 04 Jan 2024 10:56 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

वित्त मंत्री हरपाल चीमा जालंधर में, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा और छपाई सामग्री मंत्री अमन अरोड़ा अमृतसर, सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर फाजिल्का, खेल एवं युवा सेवा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर फिरोजपुर में तिरंगा फहराएंगे।
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस के समारोहों का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पटियाला में राज्यस्तरीय समारोह होगा, जहां पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे और मार्च पास्ट से सलामी लेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान 26 जनवरी को लुधियाना में राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे, जबकि पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां बठिंडा और डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी गुरदासपुर में राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे।
विज्ञापन


अलग-अलग जिलों में होने वाले समारोहों और मुख्य मेहमानों के विवरण जारी करते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वित्त मंत्री हरपाल चीमा जालंधर में, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा और छपाई सामग्री मंत्री अमन अरोड़ा अमृतसर, सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर फाजिल्का, खेल एवं युवा सेवा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर फिरोजपुर, एनआरआई मामले व प्रशासनिक सुधार मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल मालेरकोटला में तिरंगा फहराएंगे।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री डॉ. बलबीर सिंह श्री मुक्तसर साहिब, राजस्व और जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा मानसा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले लाल चंद कटारूचक्क फरीदकोट, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर संगरूर, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस साहिबजादा अजीत सिंह नगर में ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन


ऊर्जा और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह रूपनगर, रक्षा सेवा कल्याण व स्वतंत्रता सेनानी मामले मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा शहीद भगत सिंह नगर, श्रम व पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान तरनतारन, स्थानीय निकाय और संसदीय कार्य मंत्री बलकार सिंह मोगा और कृषि एवं पशु पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां पठानकोट में राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें