फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार ने नाबालिग के साथ की गलत हरकतें, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। रिश्तेदार की ओर से नाबालिग के साथ गलत हरकत करने का मामला सामने आया है। कोतवाली नाभा पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को बयान दिया है कि आरोपी विजय कुमार निवासी भाई वीर सिंह कालोनी नाभा रिश्ते में उसकी भांजी का पति है। 9 अक्तूबर 2021 को वह अपने बच्चों साथ आरोपी के पास मिलने के लिए गई थी। इस बीच आरोपी उसकी छोटी लड़की को खाने-पीने की चीज दिलाने का बहाना बनाकर घर से बाहर ले जाता था। वह 15 अक्तूबर को अपने बच्चों साथ घर वापस आई, तो उसकी छोटी लड़की ने बताया कि आरोपी उसे घर से बाहर ले जाकर उसके साथ गलत हरकतें करता था। पीड़िता ने बच्ची को सरकारी राजिंदरा अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया है। पुलिस ने इस बयान पर आरोपी को नामजद कर लिया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें