फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. सुरिंदर कपिला ‘पंजाब संगीत रत्न अवार्ड’ से सम्मानित

Sat, 18 Feb 2017 03:27 PM IST
पटियाला
विज्ञापन
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित समागम दौरान डॉ. सुरिंदर कपिला को पंजाब संगीत रत्न अवार्ड से सम्मानित करते डा. गुरनाम सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटियाला घराने की शास्त्रीय गायिका, प्रसिद्ध संगीत अध्यापिका डॉ. सुरिंदर कपिला को संगीत के क्षेत्र में डाले बहुमूल्य योगदान के लिए ‘पंजाब संगीत रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें पंजाबी यूनिवर्सिटी में हुए एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया।
विज्ञापन


डॉ. सुरिंदर कपिला का जन्म पटियाला के  एक प्रसिद्ध संगीत परिवार में जगदीश राय नरूला और ज्ञान कौर के घर में 22 सिंतबर, 1940 में हुआ। उन्होंने संगीत के क्षेत्र में संगीत भास्कर, संगीत प्रवीण, संगीत अलंकार, संगीत प्रभाकर में शैक्षणिक शिक्षा लेने के साथ-साथ संगीत में स्नातकोत्तर डिग्री और डाक्टरेट की उपाधि भी प्राप्त की।

डॉ. कपिला ने पटियाला घराने के उस्ताद मुनवर अलीखां, उस्ताद बाकुर हुसैन खां, पंडित हरीश चंद्र बाली, पंडित विष्णु दिगंबर पलूस्कर के शागिर्द पंडित गिरधारी लाल, ग्वालियर घराने के पंडित सोमनाथ, सुदर्शन कुमार और महिंदर सिंह से संगीत की शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने पंजाब शिक्षा विभाग में 40 वर्ष सेवा निभाई है।
विज्ञापन


डॉ. सुरिंदर कपिला ने देश विदेश में अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुतियां दी हैं। उन्होंने संगीत के क्षेत्र में 5 पुस्तकें और अनेक अनुसंधान पत्र एवं निबंध लिखे हैं। डॉ. कपिला विभिन्न संस्थाओं के सदस्य के तौर पर सक्रिय हैं। डॉ. कपिला को देश विदेश की अनेक संस्थाओं द्वारा कई सम्मान पत्रों से सम्मानित किया जा चुका है। 

डॉ. सुरिंदर कपिला को उनकी बहुमूल्य सेवाओं के लिए पीयू के गुरमत संगीत विभाग की ओर से रबाबी भाई मरदाना शास्त्रीय संगीत सम्मेलन के अवसर पर पंजाब संगीत रत्न अवार्ड प्रदान किया गया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें