फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की सुस्त लिफ्टिंग पर परनीत ने सरकार को कोसा

Sun, 24 Apr 2016 03:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला की नई अनाज मंडी का दौरा करतीं पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब सरकार के खराब प्रबंधों के कारण आज किसान मंडियों में परेशान हो रहे हैं। खरीद के बाद फसलों की लिफ्टिंग समय पर नहीं हो रही है। ऊपर से किसानों को उनकी अदायगियां भी नहीं हो पा रही हैं। यह विचार पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने व्यक्त किए। वह पंजाब कांग्रेस के उप प्रधान लाल सिंह और विधायक हरदियाल सिंह कंबोज के साथ सरहिंद रोड स्थित नई अनाज मंडी का दौरा करने पहुंची थीं। 
विज्ञापन


मंडी का दौरा करने के बाद एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विधायकों, किसानों, आढ़तियों और अन्य कांग्रेसी ओहदेदारों ने पंजाब सरकार की नीतियों को जमकर कोसा। परनीत ने कहा कि कैग की रिपोर्ट अनुसार पंजाब सरकार ने अनाज के नाम पर 12 हजार करोड़ का घोटाला किया है। इस पैसे को अपनी अन्य स्कीमों में लगाकर सीधे तौर पर किसानों को ठगा है।

कंबोज ने कहा कि सरकार ने बारदाना की खरीद में भी बहुत बड़ा घपला किया है। बारदाने की सारी बोरियां मंडियों में कम भार की पहुंच रही हैं। जिससे सरकार व मंत्रियों को सीधे तौर पर बड़ा मुनाफा हुआ है। इन कारणों करके ही गेहूं की खरीद होने के बाद भी किसान व आढ़तियों को अभी तक एक पैसे की अदायगी नहीं हुई। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही लिफ्टिंग और आढ़तियों व मजदूरों की समस्या को हल न किया, तो किसानों को साथ लेकर जिले भर में पंजाब सरकार खिलाफ धरने व प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें