फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालसा कालेज को कालेज विद पोटेंशियल फार एक्सीलेंस स्टेटस हासिल

Sun, 24 Apr 2016 03:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला के खालसा कालेज में आयोजित कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रभजोत कौर के पिता को एक लाख का चेक भेंट करते एसजीपीसी प्रधान अवतार सिंह मक्कड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनरल शिवदेव सिंह दीवान गुरबचन सिंह खालसा कालेज को यूजीसी भारत सरकार नई दिल्ली की ओर से कालेज विद पोटेंशियल फार एक्सीलेंस स्टेटस हासिल हुआ है। इस मौके पर कालेज में बधाई समागम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य मेहमान एसजीपीसी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ रहे, जबकि प्रधानगी उच्च शिक्षा एवं भाषा मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने की। इस मौके पर मक्कड़ ने कालेज की खिलाड़ी प्रभजोत कौर के पिता को एक लाख का चेक भेंट किया।
विज्ञापन


मक्कड़ ने कहा कि एसजीपीसी के लिए यह बहुत गौरव की बात है कि उसके तीन कालेजों पटियाला, आनंदपुर साहिब और मुंबई को सर्वोत्तम वाला दर्जा मिला है। यह संस्था की गुणवत्ता भरपूर शिक्षा और स्तरीय सुविधाओं का प्रमाण है। खालसा कालेज पटियाला की प्राप्तियों के कारण ही कालेज की जमीन खरीदने के लिए शिरोमणि कमेटी ने 73 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। रखड़ा ने कहा कि खालसा कालेज ने जो मुकाम हासिल किया है, उससे यह देश की बेहतरीन संस्थाओं में शुमार हो गया है। स्थानीय कालेज के धबलान में बनने वाले खोज कैंपस से खेती और फूड साइंस के स्टूडेंट्स को शोध कार्यों में विशेष लाभ होगा। 

कालेज प्रिंसिपल डा. धरमिंदर सिंह ऊभा ने कहा कि यह रूतबा मिलने से कालेज यूजीसी से संबंधित 10451 कालेजों में से इस गौरवमयी रूतबे वाले देश के चोटी के 306 कालेजों में शामिल हो गया है। पंजाब में 263 कालेजों में से केवल 13 कालेजों को यह रूतबा हासिल है। यह रूतबा देने के लिए यूजीसी की ओर से कालेज के शिक्षण स्तर, बुनियादी सुविधाओं, खोज कार्य, पब्लिकेशंस, खेलों, सभ्याचारक सरगर्मियों, नैतिक मूल्यों का प्रसार और अन्य गतिविधियों का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें