विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर फतेहगढ़ साहिब के एसडीएम नवराज सिंह बराड़ और डीएसपी गुरदेव सिंह धालीवाल के नेतृत्व में सीआरपीएफ जवानों ने चार पुलिस थानों के मुखिया समेत सरहिंद में फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च में शामिल पंजाब पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने पैदल और गाड़ियों में सरहिंद मंडी के पुलिस स्टेशन से फ्लैग मार्च शुरू किया जो सरहिंद शहर के विभिन्न बाजार और विधानसभा हलके में पड़ते गांवों सानीपुर, चनारथल, बागडिय़ां, राजिंदरगढ़, भगड़ाना, ब्रास, तलाणियां, महादियां समेत अन्य गांवों में किया गया।
इस मौके पर विधानसभा हलका फतेहगढ़ साहिब के रिटर्निंग अफसर-कम-एसडीएम नवराज सिंह बराड़ और डीएसपी गुरदेव सिंह धालीवाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव बिना किसी डर, अमन और शांति के माहौल में करवाने और हलके के वोटरों को सुरक्षित महसूस करवाने के लिए पंजाब पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। जिससे लोग बिना किसी डर के विधानसभा चुनाव में वोट का इस्तेमाल कर सकें।
उन्होंने कहा कि फ्लैग मार्च के साथ लोगों के दिल में सुरक्षा की भावना में विस्तार होगा वहीं समाज विरोधी तत्वों के दिलों में पुलिस का डर बढ़ेगा और वह चुनाव दौरान किसी किस्म की समाज विरोधी हरकत करने की साहस नहीं करेंगे।
इस फ्लैग मार्च में शामिल सीआरपीएफ की एफ कंपनी की 55 बटालियन के इंस्पेक्टर शिशुपाल ने बताया कि इस बटालियन में सीआरपीएफ के 90 जवान शामिल हैं। इस मौके पर थाना सरहिंद के एसएचओ इंस्पेक्टर विजय कुमार, एसआई प्रदीप सिंह, एसएचओ बडाली आला सिंह हर्शदीप सिंह गिल, एसएचओ मूलेपुर कुलवीर सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।