फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोग्राफरों का एलान, शादी में असलहा लेकर आए तो नहीं खींचेंगे फोटो

Wed, 04 Jan 2017 03:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ के फोटोग्राफर नए साल की डायरी जारी करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ फोटोग्राफर एसोसिएशन की नए साल पर पहली बैठक का आयोजन स्थानीय रोटरी केंद्र में किया गया। इसकी अध्यक्षता किशोर चंद खन्ना ने की। इसमें मंडी गोबिंदगढ़ के सभी फोटोग्राफरों ने हिस्सा लिया और उन्हें पेश आ रही समस्याओं बैठक में रखा। इस मौके पर फोटोग्राफर एसोसिएशन ने नववर्ष 2017 की डायरी जारी की। 
विज्ञापन


इस मौके पर गत दिनों बठिंडा में कुछ समाज विरोधी तत्वों द्वारा शादी समारोह में एक आर्केस्ट्रा आर्टिस्ट को गोली मारकर हत्या करने की भी कड़ी निंदा की गई और शादी समारोहों में बुक किए जाते समय फोटोग्राफरों की मांग पर शादी वाले कार्ड में असलहा न लेकर आने वाले रिश्तेदारों बारे भी रणनीति बनाई गई।

इस संबंध में जिले के डिप्टी कमिश्नर को एक मांग पत्र देने का फैसला किया गया कि यदि कोई शादी समारोह में हथियार लेकर आएगा तो वह शादी समारोह में फोटो नहीं खीचेंगे। 
विज्ञापन


इस मौके पर उपाध्यक्ष बलवीर सिंह, कोषाध्यक्ष नेत्र सिंह, सचिव संदीप कुमार, सह-सचिव जसवीर सिंह, पीआरओ दर्शन सिंह, जग्गी राम, परमजीत सिंह, हरीश चौहान, जगतार सिंह, हरविंदर पाल सिंह, प्रिंस कुमार, राधे श्याम, प्रदीप सिंह, धरमिंदर कुमार, बहादुर सिंह, सुशील कुमार, सुमित कुमार, प्रिंस वर्मा बबलू मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें