फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा : हुल्लड़बाजी करने से रोका तो युवकों ने कर डाली पुलिस मुलाजिमों की पिटाई, वर्दी भी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुरा। राजपुरा पटियाला रोड पर पुलिस मुलाजिमों ने हुल्लड़बाजी कर रहे युवकों को रोका तो उन्होंने हमला कर दिया। आरोपियों ने मुलाजिमों को पीटने के साथ उनकी वर्दी तक फाड़ डाली। घायलों को राजिंद्रा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने गांव मंडियाणा निवासी सतनाम सिंह और गांव पिलखणी निवासी मनिंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल अमरिंद्र सिंह ने बताया कि कांस्टेबल यादविंद्र सिंह के साथ वह 28 जुलाई की रात करीब 9 बजे शहीद प्रभाकर चौक के नजदीक मौजूद थे। राजपुरा पटियाला रोड पर नारायण मच्छी वाले नजदीक हुल्लड़बाजी कर रहे युवकों को उन्होंने रोकने की कोशिश की। इससे गुस्साए युवकों ने मारपीट शुरू कर दी और यादविंद्र सिंह की वर्दी फाड़ डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें