फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला : सेहत विभाग की टीमों ने की 20728 घरों की जांच... 409 में मिला लारवा, मकान मालिकों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। सेहत विभाग की टीमों ने शुक्रवार को आदर्श कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, दारू कुटिया, रसूलपुर सैदां, संत अतर सिंह कॉलोनी, गुरबख्श कॉलोनी और पिपल वाली गली राघोमाजरा में लारवा की जांच की।
विज्ञापन

शुक्रवार को टीमों ने जिले में 20728 घरों में जांच की, जिसमें से 409 में लारवा मिला। सेहत विभाग ने लारवा मौके पर नष्ट करवाया और मकान मालिकों को चेतावनी जारी की।
सिविल सर्जन डॉ. प्रिंस सोढी ने कहा कि बारिश के मौसम में घरों में काफी जगह पानी जमा हो जाता है। इससे मच्छर पैदा होने का खतरा बढ़ जाता है। बेशक जिले में अब तक इस सीजन के दौरान डेंगू का कोई मामला नहीं मिला है, लेकिन फिर भी इससे सचेत रहने की जरूरत है। नोडल अफसर डॉ. सुमित सिंह ने कहा कि सेहत विभाग की ओर से हर शुक्रवार घर-घर जाकर लारवा की जांच की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें