फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: बिक्रम मजीठिया को विशेष सुविधा देने पर पटियाला जेल अधीक्षक का तबादला, जेल मंत्री के औचक निरीक्षण के बाद कार्रवाई

Sun, 27 Mar 2022 01:21 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने स्पष्ट कर दिया कि जेल में बंद किसी भी व्यक्ति के लिए विशेष सुरक्षा नहीं होगी और सभी कैदियों के लिए निर्धारित सुरक्षा के नियम लागू होंगे।
विज्ञापन
बिक्रम सिंह मजीठिया - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को विशेष सुविधाएं देने की शिकायतों के बीच पटियाला सेंट्रल जेल के अधीक्षक शिवराज सिंह नंदगढ़ का चंडीगढ़ में चीफ वेलफेयर आफिसर पद पर तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह सुच्चा सिंह पटियाला जेल के नए अधीक्षक होंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शिअद बिक्रम सिंह मजीठिया ड्रग्स मामले में पटियाला केंद्रीय जेल में बंद हैं। शुक्रवार को जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पटियाला जेल का औचक दौरा किया था। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री मजीठिया की बैरक को विशेष तौर पर चेक करवाया गया।

कहा जा रहा है कि जेल मंत्री का उक्त दौरा इस गुप्त सूचना पर आधारित था कि केंद्रीय जेल पटियाला में बंद अपराधियों को विशेष सहूलियतें प्रदान की जा रही हैं, जो जेल मैनुअल का उल्लंघन है।
विज्ञापन


अपने दौरे के दौरान जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने स्पष्ट कर दिया कि जेल में बंद किसी भी व्यक्ति के लिए विशेष सुरक्षा नहीं होगी और सभी कैदियों के लिए निर्धारित सुरक्षा के नियम लागू होंगे।

उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि अगर कोई भी जेल अधिकारी किसी कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देते या किसी भी अन्य मामले समेत जेलों में नशे की तस्करी आदि में आरोपी पाया गया तो उसके साथ नरमी नहीं बरती जाएगी। उनके दौरे के अगले दिन शनिवार को जेल अधीक्षक नंदगढ़ का चंडीगढ़ तबादला कर दिया गया। शिवराज सिंह नंदगढ़ ने अपने तबादले की पुष्टि की है।

विज्ञापन

फिरोजपुर जेल में मिले 80 पुड़िया मादक पदार्थ
फिरोजपुर जेल बैरक की छत से 80 पुड़िया मादक पदार्थ मिला है। यह पैकेट किसी शरारती तत्व ने बाहर से जेल के अंदर फेंका था। थाना सिटी पुलिस ने शनिवार को जेल के सहायक अधीक्षक हरि सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। उल्लेखनीय है कि इस प्रकार के कई पैकेट जेल के अंदर से मिल चुके हैं।

पुलिस के मुताबिक जेल के सहायक अधीक्षक हरि सिंह ने मुलाजिमों के साथ जेल का निरीक्षण किया। जेल की बैरक की छत से एक पैकेट मिला, जो एक टेप से लिपटा था। टेप खोलकर देखा तो एक जुराब थी, जिसके अंदर 80 पुड़िया तंबाकू की थी। ये पैकेट किसी शरारती तत्व ने बाहर से जेल के अंदर फेंका था। मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर बलबीर सिंह के मुताबिक पैकेट कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

किसी भी स्तर पर गैर कानूनी खनन न होने दें: हरजोत बैंस 
मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने रोपड़ का दौरा किया और जिला प्रसाशन के साथ बैठक की। जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में कैबिनेट मंत्री को पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सूबे के सभी डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को हिदायतें जारी की हैं कि खनन के लिए आवंटित स्थानों की निशानदेही करें और किसी भी स्तर पर गैर-कानूनी खनन न होने दें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें