फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू का प्रकोप जारी, चार नए केस आए कुल केसों की गिनती पहुंची 250, सेहत विभाग ने गांव बठौनियां में घर-घर किया सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। जिले में डेंगू का प्रकोप जारी है। बुधवार को चार लोग संक्रमित हुए हैं। इसके बाद डेंगू के कुल मामलों की संख्या 250 हो गई। सेहत विभाग ने गांव बठौनियां में डेंगू के केस पाए जाने के बाद घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन प्रिंस सोढ़ी ने बताया कि गांव बठौनियां में आशा वर्करों ने सर्वेक्षण किया है। इस दौरान बुखार का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। कुछ दिन पहले लैब में भेजे गए 20 नमूनों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। अब तक गांव में 327 घरों का सर्वेक्षण किया गया है। इनमें से 24 जगहों पर लारवा मिला है, जिसे नष्ट करावा दिया गया है। बुखार के मामलों वाले घरों व आसपास के कुल 83 घरों में इंडोर स्प्रे करवा दी गई है, जबकि फॉगिंग के लिए म्यूनिसिपल कमेटी राजपुरा के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें