फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू का बकाया बिल: सुखबीर पर भड़कीं नवजोत कौर, कहा-हम इज्जत से कमाई रोटी खाते हैं

Sat, 03 Jul 2021 05:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

नवजोत सिद्धू राज्य के सबसे बड़े व्यक्तिगत बिजली बकाएदारों में से एक हैं। शुक्रवार शाम तक पीएसपीसीएल की वेबसाइट पर सिद्धू के आवास का बिल 8,74,784 रुपये बकाया है। पीएसपीसीएल के एक आला अधिकारी ने बताया कि सिद्धू पर मार्च, 2021 में पीएसपीसीएल के 17,62,742 रुपये बकाया थे। उसी समय पीएसपीसीएल ने डिफाल्टरों के खिलाफ अभियान चलाया तो सिद्धू ने 10 लाख रुपये का भुगतान कर दिया लेकिन अब भी पीएसपीसीएल की 8.74 लाख की राशि बकाया है।
विज्ञापन
नवजोत कौर सिद्धू। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बिजली संकट पर पूर्व मंत्री नवजोत सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को सलाह दी थी। फिर खुलासा हुआ था कि उनका अपना लाखों का बिजली बिल पेंडिंग है। इसके बाद सिद्धू पक्ष-विपक्ष के निशाने पर आ गए। इस पर शनिवार को उनकी पत्नी पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू मैदान में उतरीं और सभी सवालों का जवाब दिया। 

विज्ञापन


नवजोत कौर सिद्धू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करके अपने पति पर लग रहे आरोप के बारे में स्पष्टीकरण दिया। साथ ही शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर भी हमला बोला। नवजोत कौर ने बताया कि ज्यादा बिल आने के कारण पावरकॉम में जांच के लिए अपील डाली गई थी। जांच के बाद जो बिल बनेगा, उसे भरा जाएगा। 


नवजोत कौर ने सुखबीर सिंह बादल पर हमला बोलते कहा कि उनके पति नवजोत सिंह इज्जत से कमाई रोटी खाते हैं और तनख्वाह से ही गुजारा करते हैं। सिद्धू हमेशा बिल अपनी जेब से ही भरते हैं, उनकी तरह सरकार के खाते में नहीं डाला जाता है। यहां तक कि बीमारी का इलाज व कहीं घूमने जाना हो, उसका खर्च भी अपनी जेब से करते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि सुखबीर सिंह बादल व अन्य ने अपने इलाज और यहां तक कि निजी प्रोग्राम भी सरकारी खर्चे पर ही किए हैं। इसलिए सुखबीर बादल उनके बिजली बिल की फिक्र छोडकर अपनी तरफ झांकें। नवजोत कौर ने बताया कि कोरोना काल में जरूरतमंदों को राशन आदि सिद्धू परिवार की ओर से जेब से पैसे खर्च करके दिया गया। साथ ही शहीद ऊधम सिंह के पैतृक घर का बिजली बिल भरा गया और अमृतसर को डेढ़ करोड़ रुपये भी अपनी तरफ से ही दिए गए थे।

वहीं पीएसपीसीएल के एक आला अधिकारी ने बताया कि सिद्धू पर मार्च, 2021 में पीएसपीसीएल के 17,62,742 रुपये बकाया थे। उसी समय पीएसपीसीएल ने डिफाल्टरों के खिलाफ अभियान चलाया तो सिद्धू ने 10 लाख रुपये का भुगतान कर दिया लेकिन अभी भी पीएसपीसीएल की 8.74 लाख की राशि बकाया है। यह भी पता चला है कि सिद्धू ने अब बकाया बिल के वन टाइम सेटलमेंट के लिए आवेदन किया है। पीएसपीसीएल के अधिकारी ने बताया कि कम बकाया राशि वाले डिफाल्टर कई उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं लेकिन राजनीतिक रसूख के कारण सिद्धू ऐसी कार्रवाई से बचे रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें