फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों का मुफ्त सफर, दो माह से भुगतान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पंजाब सरकार की ओर से महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर सुविधा शुरू करने का फैसला अब पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) पर भारी पड़ रहा है। पिछले दो माह में कारपोरेशन ने महिलाओं को करोड़ों रुपये का मुफ्त बस सफर करा दिया पर सरकार की तरफ से एक पैसे का भुगतान नहीं हो पाया है। जिसके चलते पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे पीआरटीसी को अपने खर्चे पूरा करना भी मुश्किल होता जा रहा है। पीआरटीसी के चेयरमैन केके शर्मा ने कहा कि सरकार से इस संबंधी बातचीत चल रही है। उम्मीद है जल्द पेमेंट हो जाएगी।
विज्ञापन

एक अप्रैल 2021 से पंजाब सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर की सुविधा शुरू की थी। आशंका जताई जा रही थी कि सरकार का यह फैसला पहले से ही वित्तीय मुश्किलों में घिरे पीआरटीसी के लिए गले की हड्डी साबित न हो जाए। अब कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है। पीआरटीसी ने जुलाई और अगस्त महीनों में महिलाओं को 37 करोड़ का मुफ्त बस सफर करा दिया। आंकड़ों के मुताबिक जुलाई महीने में 17 करोड़ और अगस्त महीने में 20 करोड़ का मुफ्त बस सफर कराया गया।
अगस्त में खास तौर से राखी का त्योहार पडने के कारण महिलाओं ने ज्यादा सफर किया, जिसके चलते पेमेंट ज्यादा बनी। इन दोनों माह में हुए मुफ्त बस सफर का भुगतान करने संबंधी पीआरटीसी की ओर से सरकार को लिखा जा चुका है पर अब तक कोई भुगतान नहीं हुआ है, जिस कारण कारपोरेशन प्रशासन चिंतित है।
विज्ञापन

एक तरफ डीजल के रेट लगातार बढने के बावजूद किराया न बढने से खर्चों में बड़ा इजाफा हो गया है। वहीं उधर सरकार के पास कारपोरेशन के पहले ही 100 करोड़ से ज्यादा फंसे पड़े हैं। यह वह रकम है, जो सरकार द्वारा कारपोरेशन को विभिन्न वर्गों जैसे दिव्यांगों, सीनियर सिटीजन, पत्रकारों व पुलिस मुलाजिमों को छूट पर बस सफर की सुविधा देने पर अदा की जाती है। इसका भुगतान पंजाब सरकार ने पिछले काफी समय से नहीं किया है। यही नहीं पीआरटीसी पर अपने रेगुलर मुलाजिमों व पेंशनरों के करीब 65 करोड़ की देनदारियां भी बकाया हैं। इनमें मेडिकल, डीए, ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें