फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिट्री एरिया में नौकरी से निकाले गए कर्मियों ने दिया धरना

Fri, 29 Jul 2016 03:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में हेड क्वार्टर मिलिट्री एरिया के गेट के बाहर धरना देते हटाए कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिलिट्री एरिया में कई साल से काम कर रहे कर्मचारियों को बिना नोटिस काम से हटा दिया गया है। इसके विरोध में अपना आंदोलन जारी रखते हुए वीरवार को भी हेडक्वार्टर मिलिट्री एरिया पटियाला के गेट के आगे हटाए कर्मचारियों ने धरना दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ जिला पटियाला के प्रधान पवितर सिंह ने कहा कि साल से काम कर रहे कर्मचारियों को गैरकानूनी ढंग से बिना नोटिस निकाल दिया गया है। सुपरवाइजर ने कर्मचारियों को जुलाई की तनख्वाह भी नहीं दी। हटाए गए वर्करों की जगह ठेकेदार की ओर से नए वर्कर भर्ती कर लिए गए हैं।

ठेकेदार ने हटाए वर्करों का कोई भी ईपीएफ का पैसा वापस नहीं किया और ईएसआई के पैसे भी काटता रहा। वर्करों को भी ईएसआई का कार्ड बनाकर नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर हटाए वर्करों की बहाली न की गई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें