फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़ के विकास पर खर्च होंगे 4.50 करोड़: जिंदल

Sat, 20 Aug 2016 02:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
विकास कार्यों के पास टैंडर दिखातीं नगर कौंसिल अध्यक्ष पूनम जिंदल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर काउंसिल ने शहर की बेहतरी के लिए सरकार से 41 विकास कार्यों को पास कराने में कामयाबी हासिल की है। इन विकास कार्यों की अनुमानित लागत साढ़े चार करोड़ रुपये से अधिक की है। यह जानकारी नगर काउंसिल अध्यक्ष पूनम जिंदल, शिअद जिला वर्किंग कमेटी के सदस्य भारत भूषण टोनी, स्टील चैंबर उपाध्यक्ष केके जिंदल ने दी। 
विज्ञापन


जिंदल ने बताया कि बटन लाल रोड के निवासियों ने 14 मार्च को काउंसिल दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन किया था, साढ़े पांच सौ फुट बटन लाल रोड का काम ठेकेदार ने इसलिए बीच में छोड़ दिया था क्योंकि सड़क का टैंडर वहां समाप्त हो गया था। हमने स्थानीय लोगों से वादा किया था कि सड़क का शेष काम काउंसिल दोबारा टेंडर लगवाकर पास करवाएगी। अकेली बटन लाल रोड के लिए 21.74 लाख रुपये पास किए गए हैं, जिसका टेंडर 5 सितंबर को खुलना है। सितंबर में ही बटन लाल रोड बनकर तैयार हो जाएगी। 

इसके अलावा शहर के 41 विकास कार्यों के लिए स्थानीय सरकार ने साढ़े चार करोड़ रुपये पास किए गए हैं, जिनमें 37 कामों के टेंडर 30 अगस्त और 4 बड़े कामों के टेंडर 5 सितंबर को खुलने हैं। इन कामों में 15 लाख रुपये से सभी वार्डों में बैठने के लिए नये बेंच, ग्रीन पार्क में 16 लाख रुपये से वरिष्ठ नागरिकों के लिए नया हाल, इंडौर स्टेडियम में बास्केटबाल पोल, नगर काउंसिल में साढ़े तीन लाख रुपये लागत वाला वाटर आरओ, मीट मार्केट की दुकानों के नवीनीकरण पर 4.80 लाख समेत वार्ड नंबर 1, 5, 6, 9, 10, 16, 17, में विकास कार्य शुरु होने वाले हैं। इस मौके पर पार्षद राहुल सोफ्त, राम प्रकाश अजनाली, विनोद कुमार वीनू, पवन अरोड़ा, बख्शीश सिंह सुक्खी मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें