पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी के सिंथेटिक ट्रैक पर शनिवार को 96वीं सीनियर ओपन पंजाब एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 शुरू हो गई। इसका उद्घाटन नगर निगम पटियाला के मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने किया। इस मौके उनके साथ पंजाब एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रेसीडेंट एके शर्मा, महासचिव केपीएस बराड़, महासचिव हरभजन सिंह संधू मौजूद रहे।
इसमें 20 मीटर वाक में सुरिंदर सिंह पहले, संदीप दूसरे, अर्शदीप सिंह सिद्धू तीसरे, डिस्कस थ्रो में किरपाल सिंह पहले, गगनदीप सिंह दूसरे, जगतार सिंह तीसरे, शाटपुट में कर्णवीर सिंह पहले, देविंदर सिंह दूसरे. अमनदीप सिंह धालीवाल तीसरे, लांग जंप में बिक्रमजीत सिंह पहले, बलजिंदर सिंह दूसरे, जगरूप सिंह तीसरे, हाई जंप में लवप्रीत सिंह पहले, कौस्तुभा दूसरे, हरमनप्रीत सिंह तीसरे, 100 मीटर में प्रिंसदीप सिंह पहले, बिक्रमजीत सिंह दूसरे, हरमनप्रीत सिंह तीसरे, 5000 मीटर में सुमित कुमार गोराई पहले, सिमरन सिंह दूसरे, माखन सिंह तीसरे, 400 मीटर में कर्णप्रीत सिंह पहले, जश्नप्रीत सिंह दूसरे, हरप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
महिलाओं के वर्ग में 5000 मीटर में रेणु रानी पहले, ज्योति बाला दूसरे, रवीना कुमारी तीसरे, शाटपुट में मनप्रीत कौर पहले, मनप्रीत कौर दूसरे, हरकिरत कौर तीसरे, लांग जंप में भूमिका ठाकुर पहले, नवप्रीत कौर दूसरे, लवप्रीत कौर तीसरे, 100 मीटर में नैनी बाला पहले, जसप्रीत कौर दूसरे, कमलजीत कौर तीसरे, डिस्कस थ्रो में गुरवीर कौर, हरकिरत कौर दूसरे, जसकंवल कौर तीसरे स्थान पर रहीं।