सुनाम में पुलिस थाने के समक्ष रोष प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
करीब एक माह पहले मजदूर से मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर पंजाब खेत मजदूर यूनियन के नेतृत्व में लोगों ने पुलिस कोतवाली के समक्ष धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान आंदोलनकारियों में शामिल सीपीआई एमएल लिबरेशन के नेता गोबिंद सिंह, बलजीत सिंह, घुमंड सिंह ने कहा कि एक माह पहले की घटना है। गांव घासीवाल के रहने वाला मजदूर गुरदीप सिंह सुनाम से मजदूरी करके शाम को घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ गुंडा तत्वों जिसमें गुरजंट सिंह व उसके साथियों ने उसे घेर लिया और गंभीर चोटें पहुंचाईं। घायल अवस्था में उसे यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएचओ सिटी दीपइंदर सिंह ने कहा कि आरोपी भगोड़ा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।