पटियाला। खालसा कालेज में चल रही नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंड बाल वुमन चैंपियनशिप का शनिवार को समापन हो गया। इसमें यूनिवर्सिटी आफ जींद की लड़कियों की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने दूसरा और तीसरा स्थान जीजेयू एसटी हिसार व चौथा स्थान पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम ने हासिल किया।
इस चैंपियनशिप में उत्तरी भारत की विभिन्न यूनिवर्सिटियों की लड़कियों की 18 टीमों ने हिस्सा लिया। इन मुकाबलों दौरान जिन चार टीमों ने पहले चार स्थान हासिल किए, वह आने वाले समय में जींद में होने जा रही आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबाल वुमन चैंपियनशिप में भाग लेंगी।
नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबाल वुमन चैंपियनशिप का उद्घाटन खालसा कालेज के प्रिंसिपल डॉ. धरमिंदर सिंह ऊभा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों की जिंदगी में पढ़ाई मुख्य रोल अदा करती है, वहां साथ ही खेल स्टूडेंट्स को आरोग्य व मजबूत रखने में अहम हिस्सा डालते हैं। इन खेलों की बदौलत ही खिलाड़ी विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन करते हैं। विजेता टीमों को पंजाब पुलिस अधिकारी सतविंदर सिंह की ओर से पुरस्कार बांटे गए।