फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के गांवों में 100 करोड़ से लगेंगी 50 हजार सोलर लाइटें : मजीठिया

Tue, 16 Aug 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
विज्ञापन
पटियाला के वाईपीएस स्टेडियम में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम में लड़कियों की एनसीसी टीम को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि 100 करोड़ की लागत से पंजाब के 1500 के करीब गांवों में 50 हजार सोलर लाइटें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन


साथ ही पंजाब सरकार की ओर से खून के रिश्तों में जायदाद के तबादले मौके जो स्टांप ड्यूटी बिल्कुल माफ कर दी गई है, उससे राज्य के लोगों को अब तक 3000 से 4000 करोड़ का वित्तीय लाभ पहुंच चुका है। अकेले पटियाला जिले में ही लोगों को 240 करोड़ का वित्तीय लाभ पहुंचा है। इस मौके पर मजीठिया ने नौजवान पीढ़ी को राष्ट्र के निर्माण में अपना अहम योगदान डालने, दहेज, भ्रूण हत्या व महिलाओं पर अत्याचार जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ डटने का आह्वान किया। वह सोमवार को पटियाला के वाईपीएस स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित जिलास्तरीय समागम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मजीठिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

मजीठिया ने दलितों पर गो रक्षा के नाम पर हो रहे हमलों पर चिंता भी जताई। उन्होंने कहा कि इस बुराई के खात्मे के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने पड़ेंगे। इस मौके पर मजीठिया ने शानदार परेड का निरीक्षण किया और बाद में मार्च पास्ट से भी सलामी ली। दौरान कुछ स्वतंत्रता सैनानियों के परिवारों ने समागम से वाक आउट कर दिया। उनका आरोप था कि सरकार की ओर से आजाद संग्रामियों के परिवारों की अनदेखी की जा रही है। पेंशनें नहीं मिल रही हैं, उनके बच्चों को नौकरियां नहीं दी जा रही हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर पावरकाम के हेडआफिस में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन इंजीनियर केडी चौधरी ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने पावरकाम के 46 अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया, जिन्होंने अच्छी सेवाएं दी हैं। पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में वीसी डा. जसपाल सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद परेड से सलामी ली।  पीआरटीसी हेडआफिस में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम मौके चेयरमैन अवतार सिंह बराड़ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने एलान किया कि जल्द ही पीआरटीसी के बेड़े में 100 नई बसें डाली जाएंगी।
विज्ञापन


वहीं जिला कांग्रेस कमेटी पटियाला शहरी की ओर से किला चौक में प्रधान पीके पुरी ने तिरंगा फहराया। उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी नेताओं व वर्करों को कमर कसने की अपील की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें