फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: श्मशान घाट की सफाई के दौरान मिट्टी में दबे दो हैंड ग्रेनेड और 41 कारतूस मिले, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 25 Jun 2022 01:15 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

डीएसपी ने बताया कि फिलहाल अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बाकी जांच दौरान देखा जाएगा कि इन्हें यहां किसने दबाया और इसके पीछे क्या कारण थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के गांव बारन के नजदीक श्मशान घाट की सफाई के दौरान मिट्टी में दबे दो हैंड ग्रेनेड और 41 कारतूस मिले। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज करने की कार्रवाई शुरू की। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन


डीएसपी सिटी-2 मोहित अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गांव बारन के नजदीक श्मशान घाट की सफाई के दौरान मिट्टी में दबे कुछ विस्फोटक सामान मिला है।

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पाया कि यह दो हैंड ग्रेनेड और 41 कारतूस हैं। सभी कारतूस थ्री नॉट थ्री राइफल के हैं और यह वर्ष 1943 के बने हैं। वहीं सफाई के दौरान मिले दोनों हैंड ग्रेनेड भी करीब 50 साल पुराने लगते हैं। इनकी हालत खस्ता है और जंग लगा है लेकिन इन्हें साफ करके ज्यादा जांच करना सुरक्षित नहीं है। टीमें बुलाकर इनको डिफ्यूज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी ने बताया कि फिलहाल अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बाकी जांच दौरान देखा जाएगा कि इन्हें यहां किसने दबाया और इसके पीछे क्या कारण थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें