फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्री की कोठी के सामने सीपीएफ कर्मियों ने भूख हड़ताल की

Wed, 03 Aug 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
संगरूर में वित्त मंत्री की कोठी के सामने भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
2004 के बाद भर्ती हुए मुलाजिमों पर पुरानी पेंशन योजना बहाल कराने की मांग को लेकर सीपीएफ कर्मचारी यूनियन की तरफ से वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा की कोठी के सामने जिलाध्यक्ष दीदार सिंह के नेतृत्व में भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस मौके पर यूनियन के प्रदेश महासचिव रणबीर सिंह ढंडे, प्रदेश उपाध्यक्ष हरबीर सिंह ढींढसा, राजवीर शर्मा ने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर कई बार सरकार को ज्ञापन भेज चुके हैं किंतु सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके कारण मुलाजिमों में सरकार के प्रति रोष है।

प्रदेश सरकार ने शीघ्र सीपीएफ कर्मचारियों की मांगों पर गौर करके इसका कोई ठोस समाधान न किया तो यूनियन आगामी समय में संघर्ष को तेज कर देगी। इस अवसर पर गुरमेल सिंह, अमरीक सिंह, हरिंदरजीत सिंह, गुरजीत सिंह, गोबिंद सिंह, मनदीप शर्मा, मनजोत शर्मा, संदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, रणदीप सिंह राणा, हरदीप सिंह भुल्लर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें