फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर आशा वर्करों का रोष प्रदर्शन

Wed, 03 Aug 2016 03:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
Protest - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर आशा वर्कर तथा फैसिलिटेटर यूनियन ने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने रोष मार्च निकाला और डीसी दफ्तर के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष राजिंदर कौर काकड़ा और जिलाध्यक्ष सुरिंदर कौर किला हकीमा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने पिछले समय हुई बैठक में उनकी मांगों को पूरा करना का वादा किया था। इसे अब तक पूरा नहीं किया गया। इसकी वजह से वर्करों में सरकार के प्रति रोष है। उन्होंने मांग की कि आशा वर्करों तथा फैसिलिटेटर को कम से कम मजदूरी के दायरे में लाया जाए, उनके परिवारों को मुफ्त सेहत सुविधाएं प्रदान की जाएं, प्रत्येक वर्कर का कम से कम पांच लाख रुपये का बीमा किया जाए।

यूनियन नेताओं ने एलान किया कि यदि उनकी मांगों को गंभीरता से न लिया गया तो प्रदेश सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। धरने में प्रशासन की तरफ से पहुंचे तहसीलदार मनमोहन सिंह ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया। इस मौके पर चरणजीत कौर मंगवाल, सरबजीत कौर, रुपिंदर कौर रामपुरा, राज कौर मंडियां, बलविंदर कौर मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें