फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी पब्लिक स्कूल में इको फ्रेंडली होली मनाई

Fri, 25 Mar 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला के डीएवी पब्लिक स्कूल में एक-दूसरे पर फूल बरसा कर होली मनाते टीचर व प्रिंसिपल। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल में इक्रो फ्रेंडली ढंग से होली का पावन त्योहार मनाया गया। इस मौके पर टीचरों ने एक-दूसरे पर रंगों के बजाय फूल बरसा कर होली का त्योहार मनाया। अंताक्षरी खेली गई, जिसमें टीचरों ने खूब मजा किया। प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपस के मतभेद भुलाकर भाईचारे से रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंसिपल व उनकी पत्नी सरोज प्रभाकर का स्वागत करके की गई। दोनों को टीचरों ने फूलों के गुलदस्ते भेंट किए। इसके बाद इको फ्रेंडली ढंग से होली मनाई गई। टीचरों ने एक-दूसरे पर फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा की। अंताक्षरी खेली गई, जिसमें टीचरों ने मधुर आवाज में गीत गाए और इस दिन का खूब मजा लिया। प्रिंसिपल प्रभाकर ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे व सद्भावना का त्योहार है। लोगों को आपस के गिले-शिकवे भुलाकर इस दिन को बेहतर ढंग से मनाना चाहिए जिससे दूसरों के सामने उदाहरण पेश किया जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें