फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की चौकीदारी के लिए तैयार रहें: सीएम

Wed, 23 Mar 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रोपड़
विज्ञापन
रोपड़ में होला मोहल्ला के दौरान आयोज‌ित कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री को सम्मा‌न‌ित करते लोग। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
होला मुहल्ला में अकाली दल की सियासी कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का भाषण एसवाईएल नहर पर ही रहा। मुख्यमंत्री बादल ने अपने संबोधन में  पंजाब के पानी की चौकीदारी के लिए संघर्ष करने के लिए पंजाबियों को तैयार रहने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पवित्र धरती शहीदों की धरती है, जहां से वह आज फिर एलान करते हैं कि पंजाब के हितों पर डाका मारने वाला कोई भी फैसला मुझे और अकाली-भाजपा सरकार को न कभी मंजूर था, न मंजूर है और न मंजूर होगा।  उन्होंने कहा कि जब भी पंजाब के हितों का मसला उठता है तो सूबे की कांग्रेस लीडरशिप मूक दर्शक बन कर पंजाब और पंजाबियों की सार लेने की बजाय अपनी हाईकमांड के आगे आत्मसमर्पण कर देती है।
विज्ञापन


पंजाब टर्मिनेशन आफ एगरीमैंटज एक्ट के बारे कांग्रेस की तरफ से किए जा रहे बड़े दावों का जिक्र करते मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एक्ट के द्वारा कांग्रेस सरकारें की तरफ से किए गए समझौते ही रद्द किये गए थे। इस एक्ट के साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह का नेतृत्व वाली सरकार ने अपने गुनाहों को इकबाल किया था। इस मौके किसानों के रक्षक के तौर पर मुख्य मंत्री को किसानों का मसीहा और उप मुख्य मंत्री को पानी का रक्षक अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान में मुख्य मंत्री को लकड़ी का हल और उप मुख्य मंत्री को कुआ का माडल भेंट किया गया।

अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब विधान सभा इस मसले पर विचार चर्चा कर रही थी और किसानों को जमीन वापस करने के लिए बिल लाया जा रहा था तो उस समय पर कांग्रेस के विधायकों ने सदन से वॉकआउट करके घटिया हथकंडे अपनाए। आम आदमी पार्टी पर बरसते उप मुख्य मंत्री ने कहा कि इस पार्टी के कनवीनर और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने सतलुज -यमुना लिंक नहर के मसले पर पंजाब के हक में बयान दिया। कुछ घंटों बाद दिल्ली पहुंचते ही अपने सुर बदल कर पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए सरकार वचनबद्ध है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के दोषियों को सख्त सजा दी गई है। इस से पहले मुख्य मंत्री तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए। जत्थेदार ज्ञानी मल्ल सिंह ने मुख्यमंत्री को सिरोपा भेंट किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री जत्थेदार तोता सिंह और मदन मोहन मित्तल, राज सभा मेंबर सुखदेव सिंह ढींढसा, बलविन्दर सिंह भूंदड़, लोकसभा मेंबर प्रो. प्रेम सिंह चन्दूमाजरा, विधायक बीबी जगीर कौर, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान मनजीत सिंह जीके और सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें