फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने हमेशा एससी वर्ग को गुमराह किया : रणिके

Thu, 25 Aug 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
विज्ञापन
पटियाला के समाना में वीरवार को आयोजित रैली के दौरान मंच पर मौजूद कैबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रणिके व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी ने अनुसूचित जाति वर्ग को हमेशा अपने वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया और इस वर्ग को गुमराह करने के लिए हर पांच साल बाद अपने नारे बदले।
विज्ञापन


यह बात कैबिनेट मंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के एससी विंग के प्रधान गुलजार सिंह रणिके ने वीरवार को समाना की अनाज मंडी में अकाली दल के एससी विंग की रैली को संबोधित करते हुए कही। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पांच दशकों से ज्यादा समय तक देश व विभिन्न राज्यों में राज किया, लेकिन कभी भी गरीब वर्ग की भलाई, तरक्की और खुशहाली के बारे में कुछ नहीं सोचा। वहीं बादल सरकार ने गरीबों के आटा दाल स्कीम के अलावा और कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। साथ ही कांग्रेस ने जहां अनुसूचित जाति वर्ग के महान योद्धाओं के नाम मिटाने के प्रयास किए, वहीं बादल सरकार ने इन महान शूरवीरों के नाम पर यादगारें स्थापित करके इनके बारे में अगली पीढ़ी को जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने दावा कि 2017 के विधानसभा चुनावों में अकाली-भाजपा गठबंधन बड़े अंतर से जीत हासिल करके पंजाब में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगा। जिला परिषद के चेयरमैन एवं एससी विंग के जिला प्रधान जसपाल सिंह कल्याण ने कहा कि रैली में एससी वर्ग के हर भाईचारे की हाजिरी ने साबित किया है कि हर भाईचारा आज पूरी तरह से अकाली दल के साथ खड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें