फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस पर पटियाला जेल की महिला कैदियों को तोहफा-- आत्मनिर्भर बनाने को आचार बनाने के सिखलाई कोर्स की शुरुआत की जेल में कुछ न

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर पटियाला की सेंट्रल जेल में महिला कैदियों को तोहफा दिया गया। इसमें महिला कैदियों को स्वरोजगार के काबिल बनाने के लिए उन्हें आचार बनाने की शिक्षा देने के लिए छह दिनों के कोर्स की शुरुआत की गई। इस दौरान सीजनल सब्जियों के आचार के अलावा आम, मिर्ची, निंबू के आचार बनाने की शिक्षा दी जाएगी। यह शिक्षा महिला बंदियों को एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार सिखलाई केंद्र द्वारा दी जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर जेल सुपरिंटेंडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ ने कहा कि आचार बनाने की सिखलाई जहां नजरबंद महिला कैदियों को जेल अंदर कुछ नया सीखने में सहायक होगा, वहीं रिहाई के बाद स्वरोजगार शुरू करने में भी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन की ओर से केंद्रीय जेल पटियाला में कैदियों की ओर से बनाए जा रहे सामान को बेचने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जिस तहत जल्द ही बाहर स्टाल लगाकर सामान की बिक्री शुरू की जाएगी। साथ ही आरसेटी की ओर से लगाए जाते बाजार में भी जेल अंदर बने सामान को भेजा जाएगा। उन्होंने आरसेटी की ओर से शुरू किए गए इस शिक्षा प्रोग्राम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रोग्राम से कैदियों में आत्मविश्वास पैदा होता है। इसके साथ हीं कैदियों को समाज की मुख्यधारा के साथ जोडने में सहायता मिलती है। उन्होंने महिला कैदियों को शिक्षा कोर्स का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर आरसेटी के डायरेक्टर राजीव सरहंदी ने कहा कि स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए हरेक वीरवार को अलग तौर पर बाजार लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें