फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों के लिए समय निकालें सिद्धू : सिधाना 

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानी आंदोलन में चर्चित चेहरा रहे लक्खा सिधाना ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी के विधायकों को मिलने की बजाय बेरोजगारों के लिए भी समय निकालना चाहिए। पटियाला में सिद्धू की रिहायश के नजदीक ही बेरोजगार ईटीटी टेट पास अध्यापक सुरिंदर पाल पिछले काफी समय से मांगों को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा है, लेकिन एक बार भी सिद्धू ने उसकी सुध नहीं ली। बेशक सिद्धू ने प्रधान बनने के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सामने ईटीटी टेट पास बेरोजगारों के रोजगार के मसले को भी प्रमुखता से उठाया है। सिधाना शुक्रवार को सीएम सिटी में संघर्षरत बेरोजगार ईटीटी टेट पास अध्यापकों के समर्थन में पहुंचा। इस मौके पर सिधाना मोबाइल टावर के नीचे पहुंचे और ऊपर चढ़े हुए बेरोजगार का हालचाल जाना।
विज्ञापन

सिधाना ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति राजनीतिक पार्टी के प्रोग्राम में शामिल होने के लिए जाता है और उस दौरान उसके साथ कोई हादसा हो जाता है। ऐसे में उसके परिवार को मुआवजा व नौकरियां दे दी जाती हैं। हालांकि वह इसके विरोध में नहीं हैं, लेकिन वहीं दूसरी तरफ पढ़े-लिखे नौजवानों को रोजगार की मांग को लेकर पुलिस की लाठियां खानी पड़ रही हैं। यह सरासर गलत है। उन्होंने इस मौके पर रोजगार की मांग को लेकर पिछले चार महीनों से टावर पर धरना दे रहे बेरोजगार सुरिंदर पाल सिंह की हालत पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को बेरोजगार ईटीटी अध्यापकों की मांगें जल्द मान लेनी चाहिए। सिधाना ने इस मौके पर कहा कि किसानों को गांवों में किसी राजनेता के आने पर उसका बायकाट कर विरोध नहीं करना चाहिए। बल्कि उनके सामने अपनी समस्याएं व मांगें रखकर जवाब मांगने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें