फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: प्रेमी पर रंजिशन फायरिंग करने वाली महिला के दो साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पातड़ां में रंजिशन अपने प्रेमी पर फायरिंग कराने वाली महिला के दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान निखिल रांगड़ां और जसवीर सिंह के तौर पर हुई है, जिन्हें पुलिस ने बठिंडा के गांव चट्ठेवाल से काबू किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली गई है। एसएसपी नानक सिंह ने बताया कि पातड़ां के गांव न्याल निवासी अमनदीप सिंह फायरिंग की घटना में घायल हुआ था। अमनदीप सिंह के बयान पर पातड़ां पुलिस ने उसकी प्रेमिका गुरप्रीत कौर, गोलू, जसवीर सिंह निवासी गांव चट्ठेवाल, निखिल रांगड़ां निवासी तलवंडी साबो बठिंडा व कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के मुताबिक 13 अगस्त को गुरप्रीत कौर ने अमनदीप सिंह को मिलने के लिए बुलाया था। जब अमनदीप सिंह मिलने के लिए जा रहा था, तो रास्ते में करीब पांच लोगों ने उसे घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने गाड़ी में से नीचे उतर कर उस पर हमला कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए अमनदीप सिंह पातड़ां बाजार की तरफ भागा, लेकिन वहां भी आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करके घायल कर दिया। इस बीच अमनदीप सिंह की मदद के लिए उसके दो दोस्त भी आए, लेकिन आरोपी निखिल ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें