फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडी बेचने का झांसा देकर बाप-बेटे ने ठगे 36 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। ऑडी कार बेचने का झांसा देकर बाप-बेटे ने एक व्यक्ति से 36 लाख रुपये ठग लिए। थाना सिविल लाइन पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी राजिंदर पाल वर्मा और बेटे निशांत वर्मा को नामजद कर लिया है।
विज्ञापन

पावरकॉम के रिटायर अधिकारी अजय सिंह निवासी गुरदर्शन नगर ने पुलिस को बताया कि आरोपी निशांत वर्मा निवासी हीरा नगर उनके बेटे का दोस्त है। आरोपी ने बताया कि वह अपनी ऑडी कार 17 लाख में बेचना चाहता है। इसके बाद सौदा तय हो गया। इसी बीच निशांत वर्मा व उसके पिता राजिंदर पाल वर्मा ने उन्हें ऑडी कार का एक और बढ़िया मॉडल देने का झांसा दिया और 35 लाख 87 हजार रुपये ले लिए। बाद में उन्हें न तो कार दी और न ही पैसे वापस दिए जा रहे हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें