फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: किसानों ने तीन घंटे सड़क व ट्रेन मार्ग किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
धान की खरीद, लिफ्टिंग और खादों का प्रबंध न होने पर जताया गुस्सापंजाब व केंद्र सरकार से फौरी हल करने की मांग की, चेताया-वर्ना आंदोलन तेज होगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। संयुक्त किसान मोर्चा, आढ़ती एसोसिएशन व व्यापारी वर्ग के साझे आह्वान पर रविवार को किसानों ने पूरे पंजाब में सड़क से लेकर रेल यातायात तीन घंटे के लिए बंद रखा। मंडियों में धान रखने के लिए जगह न मिलने व खरीद सही न होने के कारण किसानों में रोष है।
पटियाला में सरहिंद रोड, नाभा में मुख्य चौक को दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक जाम करके जोरदार धरना दिए। साथ ही धबलान रेलवे ट्रैक को भी किसानों ने जाम किया। किसानों ने मंडियों में धान की खरीद न होने, लिफ्टिंग व खादों का प्रबंध न होने पर केंद्र व पंजाब सरकार को घेरते हुए चेतावनी दी कि अगर जल्द इन समस्याओं का हल न किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। जिसके गंभीर परिणामों की जिम्मेदार सरकारें खुद होंगी।
विज्ञापन

किसान नेता दविंदर सिंह पुनिया, सुरजीत सिंह लचकानी, हरबंस लाल बांसल ने कहा कि पंजाब के इतिहास में यह पहली बार है कि मंडियों में धान की खरीद अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। जिसके कारण किसानों को अपनी फसलें लेकर मंडियों में परेशान होना पड़ रहा है। किसान नेताओं ने कहा कि एक तरफ किसानों की बेटों की तरह पाली फसलों की खरीद नहीं हो रही है, दूसरी तरफ उसकी अगली फसल की बिजाई पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। किसानों ने चेताया कि अगर उनकी समस्याओं का जल्द हल न हुआ, तो फिर पंजाब व केंद्र सरकारों को तीखे आंदोलन का सामना करना पड़ेगा।
जालंधर में किसानों ने धन्नोवाली फाटक के पास से नेशनल हाईवे जाम कर दिया। जालंधर लुधियाना हाईवे पर धन्नोवाली रेलवे क्रासिंग के पास किए गए इस जाम से यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गईं। इसके अलावा अमृतसर, पठानकोट, जम्मू सहित अन्य राज्यों में जाने वाला यातायात भी बाधित हो गया। भारतीय किसान यूनियन के नेता कश्मीर सिंह ने कहा कि हर बार पंजाब सरकार का एक ही बहाना होता है कि केंद्र सरकार धान की फसल नहीं उठा रही है, जबकि शेलर वाले कहते हैं कि उनके गोदाम भरे पड़े हैं। पंजाब व केंद्र की दोनों ही सरकारें किसानों को परेशान कर रही है, जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है।
मोगा में फिरोजपुर रोड, बाघापुराना कोटकापूरा रोड, मोगा जालंधर रोड और अजितवाल में रेलवे ट्रैक बंद किया। इसी तरह फरीदकोट और पठानकोट में भी किसानों ने तीन घंटे सड़क व रेल मार्ग बाधित रखा।
बरनाला में रेलवे स्टेशन के ऊपर भारतीय किसान यूनियन उगराहां द्वारा बरनाला-बठिंडा रेलवे लाइन को ब्लॉक कर दिया गया। वहीं, बीकेयू कादियां, बीकेयू डकौंडा, बीकेयू राजेवाल और अन्य किसान संगठनों ने लुधियाना रोड पर महल कलां में, मोगा हाईवे पर पकखो कैंचियां में और चंडीगढ़ रोड पर बरनाला बाईपास पर सड़कों पर धरना दिया। इन धरनों में आढतिये और सैलर मालक भी शामिल हुए।
विज्ञापन

जलालाबाद/फिरोजपुर में भारतीय किसान यूनियन उपग्रह के अध्यक्ष जगदीश सिंह घोला ने बताया कि सरकार ने परमल धान की अधिक से अधिक बिजाई करने के लिए प्रेरित किया । जिस पर किसानों द्वारा धान की बिजाई की गई और अब धान की फसल मंडियों में पहुंची है। लेकिन करीब 15 दिन हो गए किसानों की फसल मंडियों में बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें