फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले साल खुदकुशी की थी, परिवार को अब मिला मुआवजा

Tue, 14 Jun 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब में तहसीलदार हरबंस सिंह और विधायक कुलजीत सिंह नागरा परिवार को मुआवजो की राशि का चेक भेंट करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव दादूमाजरा के किसान सुरजीत सिंह की मौत के एक साल बाद सरकार ने पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये मुआवजे का चेक भेज दिया। मंगलवार को कांग्रेसी विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने मृतक किसान की पत्नी जसवंत कौर को चेक भेंट किया। इस मौके पर नागरा ने जिला प्रशासन और सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि 10 जून 2015 को आर्थिक मंदी से जूझ रहे किसान सुरजीत सिंह दादूमाजरा ने खुदकुशी कर ली थी। इससे पहले इस किसान ने ऑल इंडिया कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की पंजाब के दौरे के दौरान सरहिंद अनाज मंडी में अपनी दास्तां सुनाई थी।
विज्ञापन


किसान की मौत के बाद राहुल सुरजीत सिंह के घर शोक व्यक्त करने भी पहुंचे थे।  वहीं किसान सुरजीत सिंह की बरसी पर विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने किसान को सरकारी तौर पर कोई आर्थिक मदद भेंट न करने पर सरकार का विरोध किया था। इस पर कड़ा नोटिस लेते हुए सरकार ने किसान के परिवार को दो लाख रुपये का चेक भेंट कर दिया। इस मौके तहसीलदार हरबंस सिंह और किसान का बेटा कुलविंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें