फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना राग अलापकर चलते बने राहुल गांधी: ठंडल

Tue, 14 Jun 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
विज्ञापन
रोपड़ में विरासत-ए-खालसा के दूसरे भाग का निर्माण कार्य का जायजा लेते मंत्री सोहण सिंह ठंडल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्री आनंदपुर साहिब में बनाए गए विरासत-ए-खालसा के दूसरे भाग का निर्माण कार्य जंगी स्तर पर जारी है। जल्द ही इसका दूसरा भाग लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह बात पंजाब के सांस्कृतिक और सैर सपाटा मंत्री सोहण सिंह ठंडल ने कही। ठंडल विरासत-ए-खालसा का दौरा करने के लिए आए थे।
विज्ञापन


ठंडल ने बताया कि उन्होंने विरासत-ए-खालसा के दूसरे भाग के चल रहे काम का जायजा लिया है। जिस तेजी से काम चल रहा है उससे स्पष्ट है कि आने वाले चार माह तक विरासत-ए-खालसा का दूसरा भाग भी संगत के लिए खोल दिया जाएगा। फ़िरोजपुर में भाई मरदाना जी की यादगार का नींव पत्थर बुधवार को रखा जाएगा।

कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से जालंधर में फिर से नशों की बात करने पर बोलते हुए ठंडल ने कहा कि चाहे वह कांग्रेस हो या कोई ओर राजनैतिक पार्टी उनके पास अकाली-भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ विकास के एजेंडे पर बोलने के लिए कुछ भी नहीं है। यही कारण है कि वह बेफजूल की बातें जो तथ्यों से दूर हैं को अखबारी समाचार बनाकर लोगों को भरमाने की कोशिश कर रहे हैं। 25 जून को चप्पड़चिड़ी में विशाल समागम मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें