फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी गौरव यादव ने किया साफ : पंजाब से नशे और गैंगस्टरवाद का जड़ से खात्मा करना मुख्य प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पंजाब के डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस गौरव यादव ने कहा कि प्रदेश से नशे व गैंगस्टरवाद का जड़ से खात्मा करना पंजाब पुलिस की प्रमुख प्राथमिकता है। वीरवार को अचानक से पटियाला के दौरे पर पहुंचे डीजीपी यादव ने पुलिस लाइन में आईजी पटियाला रेंज मुखविंदर सिंह छीना, एसएसपी दीपक पारिक व सभी एसपी और डीएसपी के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।
विज्ञापन

इस मौके पर डीजीपी ने बेसिक पुलिसिंग को और दुरुस्त किए जाने पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस में भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने नशे व गैंगस्टरवाद के खात्मे के लिए पुलिस अधिकारियों को ऐसे मामलों में फौरी चालान पेश करने व आरोपियों को अदालतों में सजा कराने तक मामले की खुद मानीटरिंग करने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आम नागरिकों के साथ संबंधों को और बेहतर बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी एसएचओ अपने थानों में लोगों को मिलें और अपने इलाकों के अंदर पुलिस वर्दी में मौजूद रहना यकीनी बनाएं। सोशल मीडिया को गंभीरता के साथ मानीटर करने की हिदायत देते डीजीपी ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ तालमेल करके असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखते हुए चौकसी बरती जाए।
पंजाब के सभी जिलों में पेट्रोलिंग, नाकाबंदी बढ़ाई जाए
साथ ही डीजीपी ने निर्देश दिए कि आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए बेसिक पुलिसिंग के आधार पर ठोस सूचना इकट्ठा करके नशे के बड़े तस्कर गिरफ्तार किए जाएं। नशे की सप्लाई लाइन तोड़ी जाए। दहशतगर्द व आतंकवादी गतिविधियों को रोकना पुलिस की पहली प्राथमिकता है तो हैै ही, लेकिन जिलों में अमन कानून हर हाल में बहाल रखने के लिए पेट्रोलिंग व नाकाबंदी बढ़ाई जाए और पुलिस लाइनों में रिजर्व बटालियनें तैयार रखी जाएं।
विज्ञापन

डीजीपी ने इस मौके लंबित व गैर जमानती मामलों, भगौड़ों, जेेलों में बंद व जमानतों पर गैंगस्टरों व आतंकवादी मामलों से जुड़े तत्वों पर निगरानी रखने और रात के समय गजटेड अफसरों द्वारा पुलिस की चेकिंग करने के भी निर्देश दिए। इस मौके डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों से फील्ड में काम करते समय आने वाली दिक्कतों के बारे में भी जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें