फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी समारोह दौरान देर रात तक कवि सम्मेलन में वीर रस के कवियों ने बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुरा। महावीर क्रांति सेवा संघ की ओर से रविवार रात्रि अमर शहीद सत्यप्रकाश प्रभाकर के शहीदी दिवस को समर्पित आर्य समाज मंदिर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य मेहमान देश के प्रथम शहीद क्रांतिकारी मंगल पांडे के परपोत्र रघुनाथ पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का आगाज करवाया।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन में देश भर से आए वीर रस के जाने माने कवियों ने अपना काव्य पाठ किया। अपनी-अपनी विधा में पारंगत कवियों ने अपने हिसाब से लोगों को दाद देने के लिए मजबूर किया। कवियों में सबसे पहले कानपुर से आई कवयित्री शिखा सिंह ने सरस्वती वंदना के साथ कवि सम्मेलन शुरू किया। उन्होंने हां मैं हिंदू हूं हिंदुत्व पर अभिमान करती हूं सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। कवि सम्मेलन में कवियों ने शृंगार और वीर रस की कविताएं सुनाकर देश के हालात और नींद में हिंदू समाज पर निशाना साधा। देर रात तक चले कवि सम्मेलन में श्रोताओं ने तालियां बजाकर कवियों का उत्साह बढ़ाया।
लखनऊ से आए वीर रस के कवि कमल आग्नेय ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता से देशभक्ति का जज्बा पैदा किया उन्होंने हिंदू समाज पर व्यंग्य कसते हुए अफगानिस्तान छोड़ा, पाकिस्तान छोड़ा, कश्मीर छोड़ा अब भारत छोड़कर कहां जाओगे सुनाकर सबको खामोश कर दिया। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के कवि इटावा उतर प्रदेश से देवेंद्र प्रताप आग, दिल्ली से रामा घनौरी व नीलम मदान के मंच पर पहुंचने पर श्रोताओं ने उनकी जानी-मानी रचनाओं को सुनाने की मांग की। देवेंद्र प्रताप ने भी श्रोताओं की बात रखते हुए इसी से अपने काव्य पाठ का शुभारंभ किया और कवि सम्मेलन में समा बांध दिया।
विज्ञापन

देर रात तक चले कवि सम्मेलन में कवियों को सुनने के लिए लोगों की भीड़ जमा रही कवि सम्मलेन का संचालन राष्ट्रवादी हिंदू नेता अशोक चक्रवर्ती ने किया। इसके साथ ही कवि सम्मलेन में कवि रामा घनौरी ने भी अपने कविता पाठ से देश के वर्तमान हालातों पर हास्य के साथ वार करते हुए लोगों की खूब दाद लूटी वहीं नीलम मदान ने सिरायकी भाषा में कविताएं सुनाकर सबको बांधकर रखा। कवि सम्मेलन के समापन तक भाजपा नेता जगदीश जगा, प्रदीप नंदा, एसजीपीसी सदस्य सुरजीत सिंह गढ़ी, भाजपा पार्षद शांति सप्परा, नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान प्रवीन छाबड़ा, महिंद्र अरोड़ा, एम एल आजाद, कमल वर्मा, मेजर एमएल घई, तेजपाल शैली, रमेश कथूरिया सहित भारी संख्या में महिलाएं और साथी पार्षदगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें