फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने से भड़के मुलाजिम व पेंशनरों पावरकाम हेडआफिस के गेटों का घेराव करके किया धरना-प्रदर्शन की मांग-पे बैंड लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगें पूरी न होने से भड़के मुलाजिम व पेंशनर
विज्ञापन

पटियाला। महंगाई भत्ते की बकाया किस्तें जारी करने की मांग को लेकर मंगलवार को कर्मचारियों व पेंशनरों ने पावरकॉम के दोनों गेटों का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर चेतावनी दी गई कि अगर जल्द मुलाजिमों व पेंशनरों की मांगें न मानीं तो पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पटियाला स्थित रिहायश का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

मुलाजिम व पेंशनर तालमेल संघर्ष कमेटी पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) और ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड के नेता कुलदीप सिंह खन्ना, अविनाश चंद्र शर्मा, बलदेव सिंह मंडाली व अन्य ने कहा कि पंजाब सरकार व पावरकॉम मैनेजमेंट की ओर से लगातार मुलाजिमों व पेंशनरों की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इन मांगों पर विचार-विमर्श के लिए बैठकों का समय नहीं दिया जा रहा। अगर दिया जाता है तो उसे बाद में रद्द किया जा रहा है। इस कारण मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार की ओर से लेबर कानूनों में तबदीली की जाए। किसान विरोधी खेती कानूनों व बिजली संशोधन बिल 2020 को रद्द किया जाए। इसके साथ ही मुलाजिमों व पेंशनरों की मांगें, जिनमें छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट में संशोधन करके लागू करने, पे बैंड लागू करने, महंगाई भत्ते की किस्तों का बकाया जारी करने, 23 वर्षों का इन्क्रीमेंट बिना शर्त देने, सेवामुक्त व नए मुलाजिमों को बिजली यूनिटों में रियायत देने व कैशलेस स्कीम दोबारा चालू करने की मांग की गई। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई, जिसके गंभीर परिणामों की जिम्मेदार सरकार व पावरकाम मैनेजमेंट खुद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें