फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा हंसराज बेस्ट हाउस घोषित

Wed, 20 Apr 2016 02:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला के डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में टीचरों को सम्मानित करते प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल में जाने-माने एजुकेशनिस्ट, आर्य समाज लहर को मानने वाले और दयानंद एंगलो वैदिक स्कूल के संस्थापक महात्मा हंसराज का जन्मदिवस समर्पण समारोह के तौर पर मनाया गया। इस मौके पर हवन यज्ञ रखा गया, जिसके जरिये महात्मा हंसराज को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य मेहमान प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर नई हाउस काउंसिल और नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। प्रिंसिपल ने सभी नए पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य का मेहनत से निर्वाह करने के लिए प्रेरित किया। नई हाउस काउंसिल में धनजीत कौर, शैली कौशिक, रोमिता गुप्ता और रजनी कपूर को सभी चार हाउसेस के इंचार्ज के तौर पर नियुक्त किया गया। 

साल 2016-17 के लिए मानवजीत सिंह और हर्षिता भारद्वाज को हेड ब्वाय और हेड गर्ल, जबकि वत्सल व रिदम कालिया को वाइस हेड ब्वाय और वाइस हेड गर्ल चुना गया। इसके बाद पिछले साल के आफिस पदाधिकारियों और बेस्ट टीचरों व स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शैली लूथरा की अगुवाई वाले महात्मा हंसराज हाउस को साल 2015-16 का बेस्ट हाउस घोषित किया गया। प्रिया कपूर को बेस्ट हाउस इंचार्ज घोषित किया गया। वहीं रमनीश को बेस्ट कोआर्डिनेटर, किरणदीप बावा को बेस्ट एडवाइजर और बेला ओहरी को बेस्ट रनरअप एडवाइजर चुना गया। प्रिंसिपल प्रभाकर ने अवार्ड पाने वाले टीचरों और स्टूडेंट्स की हौसलाफजाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें