पटियाला के डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित मुकाबले के विजेताओं को सम्मानित करते प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर।
- फोटो : अमर उजाला
डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर से रेडक्रास सोसाइटी के सहयोग से शुक्रवार को स्कूल कैंपस में इंटर स्कूल फर्स्ट एड कंपीटिशन का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों से 115 स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर बच्चों ने दिखाया कि किस तरह से कार्डिएक अरेस्ट की स्थिति में मरीज की जान फर्स्ट एड की मदद से बचाई जा सकती है। कार्यक्रम में मुख्य मेहमान सरकारी मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा. बीएल भारद्वाज रहे। उनके साथ स्कूल के प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर और जिला बाल सुरक्षा आफिसर शाइना भी मौजूद रहीं।
इस कंपीटिशन में आवर लेडी आफ फातिमा की टीम ने पहला, जबकि डीएवी पब्लिक स्कूल की टीम ने दूसरा और बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इनके अलावा न्यू इरा स्कूल, फीलखाना स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीमों के प्रदर्शन को भी काफी सराहा गया। प्रिंसिपल प्रभाकर ने कहा कि इस तरह के मुकाबलों से बच्चे काफी सीखते हैं। ऐसे मुकाबले होते रहने चाहिए।