फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ बरसे नहर विभाग के कर्मचारी

Fri, 06 May 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रैली करते नहर विभाग के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मांगों को लेकर सरकार के अड़ियल रवैये से गुस्साए नहरी विभाग के मुलाजिमों का गुस्सा थमता नजर नहीं आ रहा है। विभाग के भाखड़ामेन लाइन सर्किल के आगे चल रहा मुलाजिमों का सरकार के खिलाफ धरना शुक्रवार को पांचवें दिन में शामिल हो गया। इस मौके पर मुलाजिमों ने रैली की। इस दौरान सरकार से रुकी पदोन्नितयां करने, सरकारी क्वार्टरों की मरम्मत कराने समेत और कई मांगें उठाईं। 
विज्ञापन


रैली को संबोधित करते हुए मुलाजिम लीडरों दर्शन सिंह लुबाना ने कहा कि बादल सरकार की अफसरशाही पिछले लंबे समय से बेलगाम चल रही है। जब इनकी ओर से अपने कर्मचारियों की सुनवाई नहीं की जा रही है, तो आम लोगों की क्या सुनवाई होगी। यही कारण है कि मुलाजिमों के विभिन्न वर्गों की ओर से संघर्ष किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नहरी विभाग के मुलाजिम पिछले काफी समय से मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन विभाग के अधिकारी इससे बेखबर बने बैठे हैं। मांगों पर कोई गौर नहीं किया जा रहा हैै। इस मौके पर सरकार से मांग की गई कि रुकी पदोन्नतियां की जाएं।

विभाग के जो क्वालीफाइड कर्मचारी नहरी पटवारी लगाए गए थे। चार साल बाद उन्हें रिवर्ट कर दिया गया है। यह फैसला वापस लिया जाए। कर्मचारियों के सरकारी क्वार्टरों की पिछले 15-20 सालों से कोई मरम्मत नहीं हुई है, जबकि अधिकारियों की कोठियां चमक रही हैं। कर्मचारियों को पिछले 10 सालों से न तो ठंडी और न ही गर्म वर्दियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि 9 मई को पंजाब सबार्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन की ओर से देश भगत यादगारी हाल जालंधर में विशाल कनवेंशन की जा रही है, जिसमें पंजाब सरकार से मांगों को मनवाने के लिए दबाव डालने को एक्शन कार्यक्रम बनाए जाएंगे। जबकि 11 मई को मुख्य इंजीनियर नहरों के दफ्तर चंडीगढ़ के बeहर प्रदेश स्तरीय धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें