फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदारों को बंधक बना सात लाख का गेहूं लूटा

Fri, 22 May 2015 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्कफेड के धर्मकोट स्थित ओपन गोदाम (प्लेंथ) से ट्रक में आए डेढ़ दर्जन लुटेरे चौकीदारों को बंधक बना कर करीब 7 लाख रुपये मूल्य का गेहूं लूट ले गए।
विज्ञापन


धर्मकोट में मार्कफेड के ब्रांच मैनेजर बलदीप सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि मोगा रोड स्थित ’सुंदरी ’ ओपन गोदाम (प्लेंथ) में वीरवार रात चार चौकीदार स्वर्ण सिंह, मंगल दास, सुरजीत सिंह और सुखचैन सिंह तैनात थे। इन चौकीदारों ने बताया कि रात तकरीबन एक बजे वे ओपन गोदाम (पलेंथ) के मुख्य गेट पर थे ।

इस दौरान लुटेरे दीवार पार कर प्लेंथों में दाखिल हो गए और उन्हें बंधक बनाकर गोदाम के पीछे ले गए। उन्होंने धमकी दी कि अगर उन्हाेंने शोर मचाया  तो जान से मार दिए जाएंगे। कुछ हथियार बंद लुटेरे उनके पास पहरे पर खड़े हो गए।
विज्ञापन


इसी दौरान प्लेंथों से बिजली भी गुल हो गई। लुटेरों ने तकरीबन दो घंटे तक प्लेथों से गेहूं की बोरियां ट्रक में डालते रह। चौकीदार सुबह तकरीबन 3बजे इस घटना की सूचना धर्मकोट पुलिस और मार्कफेड आधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन


मार्कफेड के ब्रांच मैनेजर बलदीप सिंह ने बताया कि लुटेरे इस वर्ष मंडियों से 700 बोरी गेहूं लूट कर ले गए हैं। उन्हाेंने बताया कि इस लूट की घटना के बारे धर्मकोट पुलिस को शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें