सरहिंद पुलिस ने एक ट्रेवल एजेंट के खिलाफ एक करोड़ दो लाख रुपये की ठगी मारने का मामला दर्ज किया।
मामला सुखविंदर सिंह निवासी गांव कोटला भाईका थाना फतेहगढ़ साहिब द्वारा एसएसपी को पांच मई को दी एक शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।
अपनी शिकायत में सुखविंदर सिंह ने बताया कि 5-6 महीने पहले उसके सहित सात अन्य लोगों ने अमरजोत सिंह ढंडा और पाल सिंह निवासी हुमायूंपुर को यूरोपियन देशों में रोजगार पाने के लिए एजेंट द्वारा मांगी गई फीस के रूप में करीब एक करोड़ दो लाख रुपये दिए थे।
छह महीने बीत जाने के बाद भी दोनों एजेंटों ने न तो उनका वीजा लगवाया और न ही दिए हुए पैसे वापस किए। उसने बताया कि उसके सहित परमिंदर सिंह, अशोक कुमार, कमलजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, वीना और अमरीक सिंह आदि के एजेंट के पास अभी तक एक करोड़ दो लाख रुपये पड़े हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।