फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala Crime: सोशल मीडिया पर पहले नाबालिग से की दोस्ती, फिर बहाने से बुलाकर किया दुष्कर्म

Sat, 13 Jul 2024 01:43 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

आरोपी और पीड़िता एक दूसरे से सोशल मीडिया पर मिले थे। फिर दोनों की फोन पर बात होने लगी। इसके बाद आरोपी नाबालिग को बहाने से अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद बहाने से नाबालिग को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना त्रिपड़ी पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी की पहचान दीपक पाठक निवासी विकास नगर पटियाला के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


पीडित नाबालिगा की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक करीब छह महीने पहले उसकी आरोपी दीपक पाठक के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों की आपस में एक-दूसरे के साथ अकसर मोबाइल पर बातचीत होने लगी। इसी बीच आरोपी ने पिछले महीने जून में पीडिता को बहाने से मिलने के लिए बुला लिया। इसके बाद उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर अपने साथ ले गया और उससे दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बाद में नाबालिगा को पटियाला के खालसा कालेज के नजदीक छोड़कर खुद फरार हो गया। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को नामजद कर लिया है।

शादी कराने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर किसी और लड़की से की सगाई
शादी कराने का झांसा देकर एक युवक की ओर से लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में सगाई किसी अन्य लड़की के साथ कर ली। थाना सिविल लाइन पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी की पहचान अक्षय वर्मा निवासी शिवपुरी मोहल्ला धुरी जिला संगरूर के तौर पर हुई है। पीडित लड़की की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उसकी आरोपी के साथ दोस्ती थी। इसी बीच आरोपी ने उसे शादी कराने का झांसा देकर 14 फरवरी 2022 को उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में किसी अन्य लड़की के साथ सगाई कर ली। जिसके बाद पीडित लड़की ने पुलिस के पास आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। जांच के बाद अब पुलिस ने आरोपी अक्षय वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें